श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
भारत की माननीय राष्ट्रपति
श्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी
भारत के माननीय प्रधानमंत्री
About Banner

डुअर्स-तराई

Home »डुअर्स-तराई

डुअर्स-तराई

डुअर्स-तराई चाय

ऊंचाई: समुद्र तल से 90 से 1750 मीटर की ऊंचाई पर चाय रोपण किया जाता है।

वार्षिक वर्षा: करीब 350 से.मि.

दार्जिलिंग के ठीक नीचे, हिमालय की तलहटी में हाथीयों, गैंडों, पर्णपाती जंगलों, प्रवाहित जल धाराओं और चाय के बीच स्थित भूमि है। कूचबिहार जिले के एक छोटे से हिस्से के साथ, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में चाय उगाने वाले क्षेत्रों को डूवर्स के नाम से जाना जाता है, जो उत्तर-पश्चिम में भूटान और दार्जिलिंग जिले, दक्षिण में बांग्लादेश और कूचबिहार जिले और पूर्व में असम से घिरा है। ।  डूअर्स (बंगाली, असमिया और नेपाली में जिसका अर्थ है दरवाज़ा) उत्तर पूर्व और भूटान का प्रवेश द्वार है। हालांकि डूआर्स में चाय की खेती मुख्य रूप से ब्रिटिश रोपणकर्ताओं बागानों ने अपनी एजेंसी उद्यमों के माध्यम से की थी, लेकिन भारतीय उद्यमियों का महत्वपूर्ण योगदान था, जिन्होंने चरणबद्ध तरीके से भूमि के अनुदान को जारी करने के साथ नए वृक्षारोपण की पर्याप्त संख्या स्थापित की।

चाय की विशेषताएँ :  डूअर्स-तराई चाय उज्ज्वल, चिकनी और पूर्ण लिकर है, जो असम चाय की तुलना में हल्की होती है।